नए साल की पूर्व संध्या पर नशे में धुत लोगों के लिए कैब उपलब्ध कराएगी नोएडा पुलिस

नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया है, "हमने नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं जिनमें ड्रोन निगरानी, विशेष कैब व ऑटो सेवाएं शामिल हैं।" उन्होंने बताया, "जो लोग अधिक नशे में होंगे उन्हें बार-रेस्टोरेंट संचालकों के सहयोग से सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।" वहीं, सभी मॉल में पुलिस तैनात रहेगी।

Load More