नए साल के पहले दिन दिल्ली में गिरा न्यूनतम तापमान, 7.4°C पर रहा पारा
नए साल की पहली सुबह बुधवार को राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्के कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान से करीब 2°C कम रहा। विभाग ने बुधवार को दिल्ली में धीमी हवाओं के साथ रात में धुंध का पूर्वानुमान जताया है।