नए साल के पहले दिन सेंसेक्स की किन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक चढ़े व लुढ़के?
नए साल के पहले दिन बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 368 अंक चढ़कर 78,507 जबकि एनएसई का निफ्टी 98 अंक चढ़कर 23,742.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर आज मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एलऐंडटी और टाटा मोटर्स समेत 22 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। वहीं, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, ज़ोमैटो और एचसीएल टेक के शेयर सर्वाधिक लुढ़के।