नए साल में किटकैट एंड्रॉयड डिवाइस में नहीं चलेगा वॉट्सऐप: रिपोर्ट
नए साल की शुरुआत से वॉट्सऐप, किटकैट और उससे पुराने एंड्रॉयड डिवाइसों पर सपोर्ट करना बंद कर देगा। बकौल रिपोर्ट्स, पुराने डिवाइस का हार्डवेयर ऐप में आने वाले नए फीचर्स को सपोर्ट करने में सक्षम नहीं है। गौरतलब है कि गूगल ने भी इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट 2024 की शुरुआत में बंद कर दिया था।