नए संसद के ऊपर लगी मूर्ति राष्ट्रीय प्रतीक की नकल है: 'विकृत' करने के दावों पर मूर्तिकार
मूर्तिकार सुनील देवड़े ने नए संसद भवन की छत पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक में शेरों के हाव-भाव को 'विकृत' करने के दावों का खंडन किया है। देवड़े ने कहा, "हमने...सारनाथ में लगी प्रतिमा की पूरी नकल करने की कोशिश की है...हमने इसे बड़ा करने से पहले मूल प्रतिमा का अध्ययन किया।" विपक्ष ने प्रतिमा के शेरों को 'आक्रामक' बताया था।