नए संसद भवन का प्रस्ताव नरसिम्हा राव के समय आया था, अच्छा है कि काम पूरा हुआ: आज़ाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को कहा कि नए संसद भवन के निर्माण का प्रस्ताव तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार के समय आया था। बकौल आज़ाद, अच्छी बात है कि यह काम पूरा हुआ। विपक्षी दलों द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार को लेकर उन्होंने कहा, "मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।"

Load More