नए संसद भवन को देखने पहुंचे ऐक्टर जैकी भगनानी व ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, शेयर कीं तस्वीरें
ऐक्टर जैकी भगनानी अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ नए संसद भवन को देखने पहुंचे जिसकी तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जैकी ने लिखा, "दिल्ली में भारत के नए संसद भवन में लोकतंत्र की भावना को क्रियान्वित होते देखना एक कभी न भूलने वाला पल है।" उन्होंने आगे लिखा, "सत्यमेव जयते! जय हिन्द!"