बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 77,543.20 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर खुला और यह मंगलवार के बंद स्तर 77,301.14 से 242 अंक ऊपर है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 23,629.85 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर खुला। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक सहित 11 शेयरों में तेज़ी है।