नए साल का पहला गिफ्ट: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम ₹25 बढ़ने पर कांग्रेस
कांग्रेस ने सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ाने पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, "नए साल का पहला गिफ्ट, कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹25 महंगा हो गया, अभी तो ये शुरुआत है।" दाम बढ़ने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत दिल्ली में ₹1,769 व मुंबई में ₹1,721 हो गई है।