नए साल की पार्टी के बाद होटल में मृत मिली आईआईटी गुवाहाटी की छात्रा
आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ने वाली चौथे वर्ष की एक छात्रा होटल के कमरे में मृत मिली है। मृतका और उसके 3 बैचमेट्स 31 दिसंबर 2023 की शाम गुवाहाटी में नए साल की पार्टी मनाने आए थे और उन्होंने ऑनलाइन 2 कमरे बुक किए थे। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, चेक-इन के लिए पहुंचे ये सभी लोग नशे में थे।