नए साल के पहले दिन हज़ारों लोगों ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, तस्वीरें जारी
नए साल के पहले दिन सोमवार को हज़ारों लोगों ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए जिसकी तस्वीरें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं। दरअसल, निर्माणाधीन राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और फिलहाल पास ही में बनाए गए अस्थाई मंदिर में रामलला विराजमान हैं।