नए साल के मद्देनज़र उत्तराखंड में कल से 2 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे
उत्तराखंड में सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय व खान-पान की अन्य दुकानें 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे खुली रहेंगी। उत्तराखंड सरकार ने नए साल पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए यह अनुमति दी है। प्रदेश सरकार ने दुकानों-होटलों को इस दौरान नियमों का पालन करने को कहा है।