नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर के बीजापुर में 20 साल बाद खुले 24 बंद व 32 नए स्कूल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग के बीजापुर में 20 साल बाद इस साल 24 बंद व 32 नए स्कूल खोले गए हैं। शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने बताया कि ग्रामीणों में नक्सलियों का डर खत्म करने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए स्कूल वेंडे वर्राट पंडुम के तहत स्थानीय शिक्षकों द्वारा घर-घर दस्तक अभियान चलाया गया।