नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में की पूर्व साथी की हत्या, सरेंडर के बाद पत्नी संग लौटा था गांव
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने शनिवार को अपने ही पूर्व साथी की हत्या कर दी और हत्या की ज़िम्मेदारी PLGA ने ली है। दरअसल, नक्सली बारसे मासा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपनी पत्नी समेत सरेंडर करने के बाद अपने गांव लौटा था। दक्षिण बस्तर किष्टाराम एरिया कमिटी के एसी मेंबर रहे मासा पर ₹5 लाख का इनाम था।