नक्सल विरोधी अभियान के लिए छत्तीसगढ़ भेजे गए CRPF के 4,000 से अधिक जवान: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, सीआरपीएफ के 4,000 से अधिक कर्मियों वाली चार बटालियनों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ में तैनाती के लिए झारखंड से 3 और बिहार से एक बटालियन को वापस बुलाया गया है। सीआरपीएफ की एक बटालियन में करीब 1,000 जवान होते हैं।