नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने चीन से मांगा $2 बिलियन का कर्ज़: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने करीबी सहयोगी चीन से एक साल के लिए $2 बिलियन का कर्ज़ मांगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तान पर कुल $125 बिलियन का कर्ज़ है।