नकली कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठग रहे हैं जालसाज़, सरकार ने बताए पहचान के तरीके
देश में नकली कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगे जाने के कई मामले सामने आए हैं। सरकार ने वीडियो शेयर कर नकली और असली कस्टमर केयर के पहचान के तरीके बताए हैं। सरकार ने बताया, "असली कस्टमर केयर एग्ज़ीक्यूटिव कभी भी ओटीपी, बैंक खाते की डिटेल या कोई संवेदनशील जानकारी नहीं मांगते और...न ही वे कोई एपीके फाइल्स भेजते हैं।"