नकली दवा पहचानने के लिए पैकिंग को ध्यान से देखना चाहिए। असली दवा की पैकिंग पर छपाई साफ-सुथरी और सही होती है जबकि नकली दवा में अक्षर धुंधले/गलत/हल्के रंग के नज़र आ सकते हैं। दवा पर बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग/एक्सपायरी डेट चेक करनी चाहिए और पैकेट पर छपे QR कोड को स्कैन कर असली-नकली दवा का फर्क पता चल सकता है।