नकल कर पास होने वाला शख्स हो रहा ब्लैकमेल, 10 साल बाद उसकी कंपनी के VP को मिला मेल
एक शख्स ने रेडिट पर कहा है कि उसने कॉलेज में हिस्ट्री का पेपर लिखने के लिए पेपर राइटिंग सर्विस को पैसे दिए थे जो उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसने कहा, "कॉलेज टाइम में ब्लैकमेल करने पर पैसे दिए...दोबारा ब्लैकमेलिंग की कोशिश की तो ईमेल एड्रेस डिलीट किया...10-साल बाद उन्हें मेरा...वर्क ईमेल एड्रेस मिल गया...HR-VP को ईमेल भेजा है।"