नकलची पाक को अमेरिका में उठानी पड़ी शर्मिंदगी, डेलिगेशन को मिली आतंकवाद खत्म करने की नसीहत
भारत की नकल करते हुए अमेरिका गए पाकिस्तानी डेलिगेशन को वहां शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। दरअसल, अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने डेलिगेशन को आतंकवाद खत्म करने की नसीहत दी है। शेरमैन ने कहा, "पाकिस्तान को इस आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने और क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"