नकली दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर सरकार ने रद्द किए 18 दवा कंपनियों के लाइसेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय दवा नियामक डीसीजीआई व राज्य के नियामकों द्वारा 20 राज्यों की 76 दवा कंपनियों के निरीक्षण के बाद सरकार ने नकली दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर 18 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। वहीं, कम-से-कम 26 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन कंपनियों का उत्पाद लाइसेंस खत्म किया गया है।