'नकली राम भक्त' बीजेपी ने देश को ठगा है: राम मंदिर वाली सीट से जीते सपा के अवधेश
राम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) वाली लोकसभा सीट फैज़ाबाद से चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बीजेपी नेताओं को 'नकली' और खुद को 'असली' राम भक्त बताया है। उन्होंने कहा, "भगवान राम को लाने वाले ये (बीजेपी वाले) नहीं हैं...इन्होंने राम के नाम पर देश को ठगा है। ये तो भगवान राम के नकली मानने वाले हैं...हम असली हैं।"