नकली शराब पीने से देशभर में 2016-21 के बीच 6,954 लोगों की हुई मौत: एनसीआरबी
एनसीआरबी के अनुसार, नकली शराब पीने से देशभर में 2016-21 के बीच 6,954 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, नकली शराब से 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में क्रमश: 1,054, 1,510, 1,365, 1,296, 947 और 782 लोगों की मौत हुई हैं। बकौल एनसीआरबी, नकली शराब से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 1,322 लोगों की जान गई है।