नकली शराब पीने से प.बंगाल में 7 लोगों की हुई मौत, कई की हालत गंभीर
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में कथित तौर पर नकली शराब पीने से कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने शराब की दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर शराब के कुछ नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।