नागालैंड में संपन्न हुआ 20 साल बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान
नागालैंड में 25 नगर निकायों के लिए 20 साल बाद कराए जा रहे चुनाव के लिए मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। पहले भी शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षण, भूमि व संपत्तियों पर कर के खिलाफ जनजातीय व नागरिक संस्थाओं की आपत्तियों के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका।