नगर निकाय चुनाव पर इलाहाबाद एचसी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिना ओबीसी आरक्षण के नगर निकाय चुनाव आयोजित करवाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने का हवाला देते हुए नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द कर दी थी।