नग्नावस्था में शख्स के पीछे भागती दिखी महाराष्ट्र की महिला, 3 लोगों पर केस दर्ज
बीड (महाराष्ट्र) में आदिवासी महिला को पीटने व नग्न करने के मामले में बीजेपी एमएलसी सुरेश धस की पत्नी समेत 3 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता एक वीडियो में नग्नावस्था में एक शख्स के पीछे भागती दिख रही है। पीड़िता ने कहा कि धस की पत्नी के कहने पर उसे पीटा गया जो उसकी ज़मीन हड़पना चाहती है।