'नचांगे सारी रात' के गायक तरसेम सिंह सैनी का 54 साल की उम्र में हुआ निधन
ताज़ के नाम से मशहूर गायक तरसेम सिंह सैनी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका कथित तौर पर लीवर फेल हुआ था जिसके बाद वह कोमा में चले गए थे। वह पॉप बैंड स्टीरियो नेशन के मुख्य गायक थे और उनके हिट गानों में 'नचांगे सारी रात', 'गल्ला गोरियां' और 'प्यार हो गया' शामिल हैं।