नडेला ने शेयर किया भारतीय किसानों के एआई इस्तेमाल करने का वीडियो; वैष्णव ने दी प्रतिक्रिया
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने X पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि भारत में किसान कैसे माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल्स का इस्तेमाल कर अपनी फसलों की गुणवत्ता सुधार रहे हैं। इसपर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "किसानों की ज़िंदगी में एआई...एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा।" एलन मस्क ने कहा, "एआई से हर चीज़ में सुधार होगा।"