नतीजों के बाद 3% तक टूटे सन फार्मा के शेयर, ब्रोकरेज से जानें- खरीदें या निकलने में भलाई
सन फार्मा के शेयर शुक्रवार को शुरुआती घंटों में 3% तक गिरे और 12:00 बजे कंपनी के शेयर 2.88% लुढ़ककर ₹1670.75 पर कारोबार करते नज़र आए। गौरतलब है, कंपनी ने गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसमें कंपनी का मुनाफा 19% घटकर ₹2,154 करोड़ हो गया। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर बिकवाली की राय दी।