नतीजों से मायूस निवेशक बेच रहे HDB फाइनेंशियल के शेयर, 4% तक गिरे शेयर
एचडीबी फाइनेंशियल के शेयर बुधवार को इंट्राडे में लगभग 4% गिरकर ₹810 प्रति शेयर के नए 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तिमाही के मुकाबले 2.4% घटकर ₹567.7 करोड़ रह गया।