नताशा ने तलाक की अफवाहों के बीच हार्दिक के लिए लिखे गए क्रुणाल के पोस्ट पर किया रिऐक्ट
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या से तलाक की अफवाहों के बीच ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने क्रुणाल पंड्या द्वारा भाई हार्दिक के लिए लिखे गए इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है। क्रुणाल ने टी20 विश्व कप 2024 की खिताबी जीत के बाद भाई के लिए भावुक पोस्ट लिखा था। गौरतलब है, नताशा ने सार्वजनिक तौर पर हार्दिक को बधाई नहीं दी है।