अदार पूनावाला की पत्नी नताशा ने पहनी सीडी, पंखा, माइक्रोचिप, फोन और कैलकुलेटर लगी ड्रेस
फिलनथ्रोपिस्ट और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला ने एक इवेंट में स्कैपरली ड्रेस पहनी जिसमें सीडी, एक कैलकुलेटर, एक कंप्यूटर फैन और विंटेज मोबाइल फोन लगे हुए हैं। स्कैपरली स्प्रिंग समर 2024 कलेक्शन के हिस्से वाली इस ड्रेस की कढ़ाई क्रिस्टल ज्वेल्स और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक चिप्स से की गई है।