नदी के नीचे से निकलेगी ट्रेन और गाड़ियां, असम में बनेगा अंडरवॉटर टनल
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे भारत की पहली रोड-कम-रेल अंडरवॉटर सुरंग के निर्माण के लिए NHIDCL ने गोहपुर-नुमालीगढ़ कॉरिडोर के तहत ₹11,982 करोड़ का टेंडर जारी किया है। 15.79 किमी लंबी यह ट्विन-ट्यूब टनल गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ेगी जिससे 240 किमी की दूरी घटकर बेहद कम रह जाएगी और यात्रा का समय 6 घंटे से काफी घट जाएगा।