नन्ही ज़िंदगियां सफर से पहले ही खत्म हो गईं: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सोनू सूद
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोगों की मौत पर ऐक्टर सोनू सूद ने कहा है, "क्लासरूम में सपने पनपने चाहिए, वहां उनका अंत नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "कितनी ही नन्ही ज़िंदगियां, सपने, भविष्य के अधिकारी, कलाकार और नेता थे...जिनकी यात्रा शुरू होने से पहले खत्म हो गई...जिन्होंने अपने बच्चों को खोया...उनका दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"