नफरत की लंका जले, अहंकार के रावण का अंत हो: विजयादशमी पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, "नफरत की लंका जले...हिंसा का मेघनाद मिटे...अहंकार के रावण का अंत हो...सत्य और न्याय की विजय हो।" वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "असत्य, अहंकार व अन्याय पर करुणा, सत्य, विनम्रता व न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं।"