नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत: 'मोदी सरनेम' केस में राहुल की सज़ा पर रोक लगने पर कांग्रेस
'मोदी सरनेम' केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस ने उनकी तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते...जय हिंद।" गौरतलब है, इस केस में राहुल को 2 साल की सज़ा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी।