नफरत, भ्रष्टाचार और अहंकार को भारत ने हरा दिया है: चुनावी नतीजों पर स्वरा भास्कर
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "सरकार किसी की भी बने, आज नफरत, भ्रष्टाचार, लालच और अहंकार को भारत ने हरा दिया है।" चुनावी मतगणना के रुझानों में अब तक बीजेपी 240 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और एनडीए 290 सीटों पर लीड कर रहा है।