नफरत से भरे लोग देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में कहा है, "नफरत से भरे लोग भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "ये लोग देश की एकता पर प्रहार कर रहे हैं। सत्ता के भूखे ये लालची लोग भारत के टुकड़े करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर मैं जीता हूं तो आपके लिए जीता हूं।"