नमाज़ के समय पाक आतंकी कैंप्स पर हमला नहीं किया क्योंकि सबका मालिक एक है: आर्मी चीफ
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है, "हमने सुनिश्चित किया कि...हम उस समय हमला न करें जब वहां लोग नमाज़ पढ़ रहे हों क्योंकि सबका मालिक एक है।" पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर किए गए सटीक हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।