नमक के दाने से भी छोटा हैंडबैग ऑनलाइन नीलामी में ₹52 लाख में बिका; तस्वीर आई सामने
अमेरिकी आर्ट कलेक्टिव एमएससीएचएफ द्वारा बनाया गया एक हैंडबैग एक ऑनलाइन नीलामी में $63,750 (तकरीबन ₹52 लाख) में बिका है जो नमक के एक दाने से भी छोटा है। इस बैग में लुई वितॉ का मोनोग्राम लगा हुआ है। 657×222×700 माइक्रोमीटर वाला यह बैग इतना छोटा है कि इसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप की ज़रूरत पड़ती है।