नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल से होगा प्रभावी, दिसंबर अंत तक नियम होंगे अधिसूचित
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य (विधि) आर एन परबत ने बताया है कि इनकम टैक्स विभाग आईटी फॉर्म्स को आसान बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि अगले साल 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम को प्रभावी बनाने के लिए दिसंबर के अंत तक नए नियमों को अधिसूचित करने का लक्ष्य रखा है।