नया ऑल टाइम हाई छूने के बाद सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 के करीब हुआ बंद
बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी सोमवार को क्रमशः 384.30 व 148.10 अंक चढ़कर 84,928.61 व 25,939.05 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स व निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर क्रमशः 84,980.53 व 25,956.00 पर पहुंच गए थे। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।