नया घर खरीदा, मम्मी-पापा को चार धाम ले जाना था; चलती ट्रेन में शख्स को आया छंटनी का ईमेल
रियल एस्टेट सेल्स एजेंट पल्लबी मलिक ने ट्रेन में एक शख्स से हुई बातचीत लिंक्डइन पर शेयर की है। उन्हें शख्स ने पूरे उल्लास के साथ हाल ही में घर खरीदने, EMI और माता-पिता को चार धाम यात्रा पर ले जाने के प्लान की बातें बताईं। फिर अचानक शख्स को छंटनी का ईमेल मिला जिससे शख्स काफी उदास हो गया।