नयनतारा को दिल्ली के रेस्टोरेंट में किसी ने नहीं पहचाना, आधे घंटे लाइन में रहीं खड़ी
अभिनेत्री नयनतारा ने अपने जन्मदिन पर पति विग्नेश शिवन के साथ दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में डिनर किया। विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखा कि कपल को लोगों ने नहीं पहचाना। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "टेबल के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़े रहे।" नयनतारा ने कमेंट किया, "अब तक का बेस्ट बर्थडे डिनर।"