नयनतारा और विग्नेश शिवन बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता; शिवन ने शेयर की बेटों की झलक
अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन जुड़वा बेटों के माता-पिता बन गए हैं। विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ बेटों की झलक शेयर की और लिखा, "हमारे उलगम और उइर के लिए आप सभी के आशीर्वाद की ज़रूरत है, हमारी सारी प्रार्थनाओं और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद हमें दो बच्चों के रूप में मिला है।"