नरेंद्र मोदी इंटरनैशनल एयरपोर्ट होगा नोएडा एयरपोर्ट का नया नाम
जेवर (यूपी) स्थित नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनैशनल एयरपोर्ट' रखा जाएगा। यूपी कैबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष की अविराम यात्रा का अभिनदंन करते हुए उनके सम्मान में यह फैसला लिया है।