नरेन ने एक टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
स्पिनर सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 195 मैचों में कुल 208 विकेट लेकर एक फ्रैंचाइज़ी के लिए टी20 लीग में सबसे अधिक विकेट लेने की बराबरी कर ली है। इससे पहले समित पटेल ने नॉटिंघमशायर के लिए 211 मैचों में 208 विकेट लिए हैं। नरेन एक और विकेट लेकर पटेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।