नर मच्छरों को बहरा बनाने से डेंगू से लड़ने में मिल सकती है मदद: वैज्ञानिक
कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई स्टडी में पाया गया है कि नर मच्छरों को बहरा बनाने से वे मादा मच्छरों से संभोग नहीं कर पाते जिससे उनकी संख्या कम होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, येलो फिवर और ज़ीका वायरस से लड़ने में मदद मिल सकती है।