नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ

नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना समेत कई वैश्विक नेता शामिल हुए। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे राजनेता हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

Load More